69 unknown facts about Ethiopia

इथोपिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य और  कुछ अनसुनी बातें

 Interesting fact about Ethiopia कुछ किस्से इथोपिया के

1  पूरी दुनिया में Ethiopia एकमात्र ऐसा देश है जिसमें साल में 13 महीने  सूरज उगता है।

2  इथोपिया में अपना  इथोपियन कैलेंडर और  इथोपियन टाइम चलता है ।  यहां का हर महीना 30 दिन का होता है और साल के अंत में बचे हुए  5 दिन एक अलग महीना बनाते हैं  जिसकी किसी को कोई तनख्वाह नहीं मिलती ।  यहां का नया साल 11 सितंबर से शुरू होता है ।  यहां का  एकेडमिक ईयर भी 11 सितंबर से ही शुरू होता है इसका मतलब यह हुआ कि सभी स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी 11 सितंबर से ओपन होते हैं ।

3  समय के मामले में इथोपिया बाकी देशों से बिल्कुल अलग है। यहां पर ए एम और पी एम नहीं चलते ।  स्टैंडर्ड समय के अनुसार जब सुबह 6:00 बजते हैं  तब यहां 00:00 आवर होता है ।  यहां पर सुबह से लेकर शाम तक घड़ी 00:00 से 12:00 तक जाती है और फिर शाम होते ही फिर से 00:00 बज जाता है और फिर सुबह होने तक फिर से 12:00 बज जाते हैं । इथोपिया का कैलेंडर जिओ गागरी कैलेंडर से 7.5 साल पीछे है इस समय इथोपिया में सन 2014 चल रहा है।

4  इथोपिया का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का एक तिहाई है और जनसंख्या यूपी की जनसंख्या की एक तिहाई है। अफ्रीका के 54 देशों में इथोपिया का स्थान क्षेत्रफल में दसवें नंबर पर आता है।

5  काफी का आविष्कार सबसे पहले इथोपिया में हुआ था यह  काल दी नामक एक चरवाहे द्वारा खोजी गई थी ।  आज दुनिया भर में  Kaldi Coffee के नाम से एक बहुत ही मशहूर Brand चलता है ।

6  इथोपिया में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे पुरानी सभ्यता निवास करती  है।

7  इथोपिया को Horn of Africa  कहा जाता है।

8 विश्व की प्रसिद्ध नदी नील नदी यहीं से होकर गुजरती है।

9 अफ्रीका महाद्वीप में उपस्थित इथोपिया एक ऐसा देश है जो कभी किसी का गुलाम नहीं हुआ। एक बार इटली वाले यहां पर ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए आए थे और फिर इथोपिया को गुलाम बनाने की कोशिश की थी।1936 से  लेकर 1941 तक आंशिक रूप से इथोपिया इटली वालों के कब्जे में था। इथोपियन ने वह प्रोजेक्ट पूरा होते ही उन को लात मारकर भगा दिया था। और उस दिन को वह एक स्पेशल  सेलिब्रेशन के रूप में मनाते हैं जिसको वह Victory of Adhwa कहते हैं।

10 इथोपिया का मौसम पूरी दुनिया में सबसे अच्छा मौसम माना जाता है। यहां पर ज्यादातर हिस्सों का टेंपरेचर15 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। इथोपिया में केवल एक जगह ऐसी है जहां पर अधिक गर्मी होती है जिसे समारा के नाम से जाना जाता है। ज्यादातर हिस्से सामान्य ठंडे रहते हैं।

11 एक ही समय पर एक ही जगह पर एक व्यक्ति टी-शर्ट में वह दूसरा व्यक्ति एक गर्म जैकेट में मिल सकता है।

12 इथोपिया की करेंसी Birr हैऔर एक Birr में ₹1.80 होते हैं।

13 इथोपिया के उत्तरी भाग में रहने वाले लोगों को तिगरिया कहते हैं वह बहुत बुद्धिमान लोग माने जाते हैं।

14 इथोपिया की एयरलाइन अफ्रीका में सबसे सुरक्षित मानी जाती है भारत से अफ्रीका के ज्यादातर देशों को जाने वाली फ्लाइट इथोपिया से होकर ही जाती हैं।

15 इथोपिया के प्रमुख फलों में एक फल Avacado का होता है जिसको मैजिकल फ्रूट बोलते हैं। जहां पर यह बहुत सस्ता होता है।

16 इथोपिया में नाई बाल काटते समय कैंची का प्रयोग नहीं करते वह मशीन के द्वारा ही किसी भी डिजाइन के बाल काट सकते हैं।

17 इथोपिया की आबादी का 70%जनसंख्या क्रिश्चन है वह 30% मुस्लिम।

18 यहां के लोग कभी धर्म के नाम पर नहीं लड़ते पर यहां क्षेत्रवाद बहुत ज्यादा चलता है।

19 इथोपिया में लगभग 80 भाषाएं बोली जाती हैं जिनमें से पांच प्रमुख ऑफिशल भाषाएं निम्न प्रकार हैं Amharic, Afaan Oromo, Tigrinya, Somali and Afar. यूनिवर्सिटी में एजुकेशन इंग्लिश मीडियम में दी जाती है।

20 इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा है जो समुद्र तल सेलगभग 2355 मीटर ऊपर है और यह पूरे अफ्रीका में सबसे ऊंचाई वाला क्षेत्र माना जाता है ।

21 इथोपिया में दूध नॉन वेजिटेरियन कैटेगरी में आता है और Fish वेजिटेरियन कैटेगरी में आती है। यहां के लोग व्रत रखते समय दूध का प्रयोग नहीं करते।

22 सन 1993 तक इरिट्रिया भी इथोपिया का हिस्सा था।

23 इथोपिया की सीमा से लगने वाले देश:  इथोपिया की सीमाएं उत्तर दिशा में इरिट्रिया, उत्तर पूर्व में जिबूती, पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में केन्या और पश्चिम में सूडान व साउथ सूडान देशों से मिलती है ।

24 इथोपिया की टोटल जीडीपी175 बिलियन डॉलरहै।

25 इथोपिया में पर कैपिटा जीडीपी इनकम $1900 है।

26 इथोपिया का पूरा नाम फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ इथोपिया है।

27 इथोपिया में क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है।

28 यूनेस्को की तरफ इथोपिया में 9 साइट को अफ्रीकन की हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है जो निम्न प्रकार

हैं Aksum, Fasil Ghebbi, Harar, Konso Cultural Landscape, Lower Valley of the Awash, Lower Valley of the Omo, Rock-Hewn Churches, Simien National Park and Tiya

29 अफ्रीका के 70% पहाड़ इथोपिया में पाए जाते हैं ।

30 इथोपिया में  भैंस नहीं पाई जाती यहां पर केवल गाय कर दूध ही प्रयोग होता है ।

31 यहां पर रेप की घटनाएं ना के बराबर होती और अगर कुछ घटनाएं हो भी जाती है तो वह कभी सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं होती।

Ethiopia society इथोपियन समाज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

Ethiopian Tribes

 

1 इथोपिया में लोगों में प्रतिस्पर्धा की भावना ना के बराबर होती है। यहां पर अमीर और गरीब एक दूसरे से कोई भेदभाव नहीं रखते।

2 यहां पर एक अमीर व्यक्ति अपने गरीब रिश्तेदार को अपने यहां पर नौकर बना कर रख लेता है और इसमें किसी को कोई भी दिक्कत नहीं होती। लोगों का ऐसा मानना है कि ऐसा करने से घर की सुरक्षा और नौकर पर विश्वास बना रहता है।

3 यहां के लोग बहुत ही मिलनसार होते हैं। अगर दो या दो से अधिक व्यक्ति एक दूसरे से मिलते हैं तो 10 मिनट के समय में वह 2 से 3 मिनट तक एक दूसरे का हालचाल ही पूछते रहते हैं।

4 यहां अमीर और गरीब एक टेबल पर बैठकर एक साथ खाना खाते हैं।

5 यहां पर कच्चा मांस खाना और परोसना उच्च श्रेणी की पार्टी के अंतर्गत आता है।

 

Ethiopian Marriage इथोपिया में शादी समारोह

Ethiopian marriage system

1 इथोपिया में शादी समारोह बहुत ही रोचक होता है।

2 यहां पर लड़का लड़की के घरवालों को दहेज के रूप में कपड़े व अन्य सामान देता है।

3 यहां पर अधिकतर शादी लव मैरिज होती है।

4 यहां पर शादी से पहले ही लड़का और लड़की अलग रहना शुरू कर देते हैं और लड़की के प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की जाती है।

5 यहां पर 12वीं कक्षा तक ही अधिकतर लड़कियों की शादी हो जाती है।

6 यहां पर शादी केवल संडे को होती है।

7 इथोपिया में भी लड़का बारात लेकर जाता है और दुल्हन  को गाड़ी में बैठा कर सीधे चर्च ले जाता है। बाकी सभी लोग गाड़ियों में बैठकर वही दो 4 किलोमीटर में चक्कर काटते रहते हैं।

8 उसके बाद सभी लोग दावत के लिए होटल में जाते हैं।

9 यहां पर शादी के समय लड़के और लड़की के घरवालों पर आर्थिक रूप से अधिक वजन नहीं पड़ता क्योंकि दावत का इंतजाम भी शादी में आने वाले रिश्तेदारों से ही किया जाता है। जितने लोग भी शादी में आते हैं पर हेड के हिसाब से दावत की कैलकुलेशन की जाती है और उनसे शादी में आने से पहले ही वह पैसा इकट्ठा कर लिया जाता है।

10 शादी के बाद लड़का दुल्हन को लेकर अपने नए घर में जाता है चाहे वह रेंटेड हो या फिर उसने खुद बनाया हो परंतु वह माता-पिता के साथ नहीं रहता।

11 यहां पर कोई भी बच्चा शादी के बाद माता-पिता के साथ नहीं रहता चाहे वह आस-पास ही क्यों न रहता हो।

12 शादी के बाद फैमिली मेंबर का व्यवहार भी गेस्ट की तरह हो जाता है।

13 यहां पर शादी के समय दुल्हन व दूल्हे के दोस्तों या रिश्तेदारों में से 5 या 7 जोड़े तैयार किए जाते हैं जिनकी ड्रेस सेम होती है और जो हमेशा दुल्हन और दूल्हे के साथ साथ चलते हैं।

Ethiopian Lifestyle इथोपियन डेली लाइफ कल्चर

Ethiopian food

1 यहां पर ऑफिस टाइमिंग सुबह 8:00 से शाम के 5:00 तक का होता है इसमें 12:00 से 2:00 का लंच ब्रेक होता है।

2 यहां पर घरों में खाना ना के बराबर बनता है।

3 यहां पर हर गली मोहल्ले में रेस्टोरेंट पाए जाते हैं और अधिकतर लोग खाना बाहर ही खाते हैं । इसका एक मुख्य कारण खाने में प्रयोग होने प्रयोग होने वाली रोटी है जिसको इजीरा कहते हैं जिसको घर पर बनाना एक मुश्किल काम होता है।

4 यहां पर नहाने का कल्चर बहुत कम है लोग केवल मुंह धो कर ही काम चला लेते हैं।

5 यहां पर सुबह घर से निकलते समय जूतों को चमकाना बहुत महत्वपूर्ण काम है लोग अपने काम पर जाने से पहले शू पॉलिश या शू वॉश कराते हैं। इसके लिए आपको जगह-जगह मोची बैठा हुआ मिल जाएगा।

6 अच्छे और साफ-सुथरे जूते पहनना इथोपिया के लोगों का एक बहुत बड़ा शौक होता है। इथोपिया में लोगों के कपड़े गंदे हो जाएं तो चलेगा परंतु अगर जूते गंदे हो जाएं तो नहीं चलेगा।

7 यहां पर एक आदमी के पास औसतन 8 से 10 जोड़ी जूते होते हैं।

8 यहां पर नाश्ता लंच और डिनर का टाइम फिक्स होता है। नाश्ता सुबह 7:00 से 8:00 के बीचसभी लोग कर लेते हैं लंच का समय 12:00 से 2:00 बजे फिक्स है और डिनर शाम को 5:00 से 6:00 के बीच में हर हाल में हो जाना चाहिए।

9 इथोपियन लोग औरतों के मुकाबले अपनी फिजिकल फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।

10 इथोपिया में कोई भी मार्केट  लेट नाइट तक नहीं खुलती । यहां सभी दुकानें शाम 7:00 बजे तक बंद हो जाती हैं।

11 इथोपिया में कोई भी स्टैंडिंग पोजीशन में बस यात्रा नहीं कर सकता।

12 इथोपिया में ज्यादातर जेलों जेलों में ओपन बाउंड्री होती है यहां पर चारों कोनों पर एक एक सिपाही बंदूक के साथ बैठे रहते हैं अगर कोई बाउंड्री क्रॉस करके भागने की कोशिश करता है तो उसको डायरेक्ट सूट कर दिया जाता है।

Education System in Ethiopia इथोपियन एजुकेशन सिस्टम

Ethiopian education

1 यहां पर कक्षा 1 से कक्षा 12 तक को ग्रेड 1 टू 12 कहा जाता है। यहां की राष्ट्रीय भाषा अमारिक है।

2 यहां के बच्चों का मैथमेटिक्स बहुत कमजोर होता है।

3 यहां पर ग्रेड 12th के सभी एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप होते हैं इसलिए बच्च्चो द्वारा लिखने की प्रेक्टिस बहुत कम या ना के बराबर होती है।

4 इथोपिया में लगभग40 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं और इनमें से ज्यादातर विश्वविद्यालयों में भारतीय शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं मैं भी उन्हीं में से एक हूं।

5 यहां का एजुकेशन सिस्टम हमेशा इंडिया डोमिनेटेड रहा है आज से 40 साल पहले भारत से अध्यापक प्राइमरी व जूनियर लेवल पर पढ़ाने के लिए आते थे और अब यूनिवर्सिटी लेवल पर पढ़ाने के लिए आते हैं।

6 इथोपिया में विद्यार्थी भारतीय शिक्षक के अलावा किसी दूसरे देश से आए हुए शिक्षक को पसंद नहीं करते इसलिए भारतीयों को इथोपिया में दूसरे देश के नागरिकों की अपेक्षा अधिक इज्जत दी जाती है।

7 इथोपिया के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एजुकेशन पोस्टपेड के रूप में दी जाती है। यहां पर स्टूडेंट की ट्यूशन फीस रहना खाना सब कुछ फ्री होता है। परंतु नौकरी लगने के बाद स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी की फीस किस्तों के रूप में चुकानी पड़ती है।

8 यहां पर यूनाइटेड नेशन की तरफ से एड्स के बचाव के लिए एक प्रोग्राम चला जाता है जिसके तहत यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट या फिर क्लास रूम के बाहर लकड़ी के बॉक्स रखे रहते हैं जिनमें कंडोम भरे हुए होते हैं और यह सभी स्टूडेंट के प्रयोग के लिए होते हैं।

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Open chat
Hello dear, Welcome in Hindi Community.
You can write your message here